Explore

Search

April 4, 2026 5:07 am

सिवान : लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु एसपी ने की समीक्षा बैठक

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: नगर थाना परिसर में रविवार देर शाम एसपी अमितेश कुमार ने पांच थानों के थानाध्यक्षों के साथ लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी ने थानावार आपराधिक घटनाओं, उनके खिलाफ की गई कार्रवाई, लंबित मामलों की प्रगति, कुर्की-जब्ती का तामिला, और विधि-व्यवस्था की स्थिति का गहन विश्लेषण किया।

एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया के लिए अनिवार्य है।

एसपी अमितेश कुमार ने कहा, “नगर थाना के अंतर्गत दरौली, नगर, मुफस्सिल, मैरवा और दारौंदा थानों में लंबित कांडों की समीक्षा की गई है। इन कांडों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।”

इस अवसर पर नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर