Explore

Search

April 4, 2026 1:11 pm

सिवान : रेल संपत्ति की चोरी के मामले में आरोपी रुस्तम अंसारी गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और चोरी की गई संपत्ति को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी रुस्तम अंसारी, पिता मैनुद्दीन अंसारी, के रूप में हुई है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आरपीएफ की टास्क टीम ने जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 5 के पूर्वी छोर पर निगरानी के दौरान रुस्तम अंसारी को रेलवे की स्टील पाइप के साथ रंगे हाथों पकड़ा। बरामद संपत्ति की कीमत लगभग 3,000 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह चोरी की गई रेल संपत्ति कबाड़ी वालों को बेचता था और रेलवे स्टेशन व रेल लाइनों से सामान चुराना उसका नियमित काम है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी और कर्मी:

सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय

हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश मिश्रा

कांस्टेबल विजय कुमार यादव, अभिषेक भारती, जगतपाल यादव

मामले की जांच उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय कर रहे हैं। आरपीएफ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।

 

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर