Explore

Search

April 11, 2026 11:34 am

सिवान: रेल लाइन के 13 पंडाल क्लिप के साथ चोर गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: आरपीएफ ने शुक्रवार को समपार संख्या 91 स्पेशल सिसवन ढाला के पास से एक चोर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से रेल लाइन के 13 पंडाल क्लिप बरामद हुए। पूछताछ में उसने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई

आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि एएसआई मयंक भूषण तिवारी, सउनि शैलेंद्र कुमार पांडेय और हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश मिश्रा ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। आरपीएफ पोस्ट सिवान में दर्ज मामले की निगरानी के दौरान सूचना के आधार पर रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 13 रेल पंडाल क्लिप एक सफेद झोले में बरामद किए गए।

चोरी का मकसद और स्वीकारोक्ति

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह नशीला पदार्थ खरीदने के लिए रेलवे लाइन के पास पड़े लोहे के सामान को चोरी कर कबाड़ी को बेचता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि 16 दिसंबर की रात जंक्शन पर टावर बैगन शेड के दरवाजे का कुंडा तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया था।

बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग 1,000 रुपये है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर