राहुल गांधी का भाजयुमो ने किया पुतला दहन
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
जेपी चौक पर प्रदर्शन, अंतर्राष्ट्रीय एआई सम्मेलन के मुद्दे पर जताया विरोध
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में शनिवार को शहर के जेपी चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एआई सम्मेलन के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत आज विश्व मंच पर तकनीक, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान राजनीतिक विरोध के नाम पर देश की छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है और इसे कमजोर करने का कोई भी प्रयास देशहित के खिलाफ है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वह ऐसे कृत्यों का कड़ा विरोध करता है और राष्ट्रहित के मुद्दों पर आगे भी मजबूती से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, मुकेश सिंह कुशवाहा, सुभाष सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनय सोनी, मृत्युंजय राज, जिला उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, गोविंद बसु, चंचल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।