Explore

Search

February 27, 2026 4:43 am

सिवान : राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को ले प्रचार वाहन रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को ले प्रचार वाहन रवाना
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आमजन से भागीदारी की अपील
सिवान : आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लोक अदालत भवन परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्य जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम राकेश कुमार पांडेय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम उमाशंकर, विशेष न्यायाधीश (एक्साइज एक्ट) राजेश कुमार द्विवेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार सिंह तथा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने बताया कि 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सुलह के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। इनमें बैंक ऋण संबंधी मामले, विद्युत एवं दूरसंचार वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, पारिवारिक विवाद, राजस्व संबंधी मामले तथा अन्य सुलहनीय आपराधिक मामले शामिल हैं।
न्यायिक पदाधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में निपटारा संभव है। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन सिवान से आरंभ होकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे और आम नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे अपने लंबित वादों के निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं और सुलह के माध्यम से मामलों का समाधान कर न्याय प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाने में सहयोग करें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर