Explore

Search

April 11, 2026 11:35 am

सिवान : रंगदारी को लेकर दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग मामले में चार बदमाश गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित एक दुकान पर रंगदारी को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मुहअल निवासी इरशाद अली और सोहेल अली तथा नगर थाना क्षेत्र के शेख मोहल्ला निवासी इमरान अरख्तर और मो. सैफ अली अरव्तर शामिल हैं। इमरान और मो. सैफ दोनों सगे भाई हैं।

नगर इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि बदमाशों ने अर्जुन चौधरी उर्फ अर्जुन यादव से रंगदारी की मांग की थी। जब अर्जुन ने रंगदारी देने से इनकार किया, तो 17 अक्टूबर की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस घटना में अर्जुन चौधरी की दुकान अमन ट्रेड्स को बंद कर रहे सुरापुर निवासी मजदूर देवचंद मांझी के हाथ में एक गोली लग गई थी।

इस मामले में घायल के बयान पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगर थाना में कांड संख्या 570/24 के तहत आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर