Explore

Search

April 4, 2026 5:07 am

सिवान :युवा शक्ति का बिहार बंद का रहा मिलाजुला असर

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध तथा पुनः परीक्षा की मांग को लेकर निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर रविवार को सिवान में बिहार बंद का मिलाजुला असर देखा गया।

इस दौरान छात्र युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तरवारा मोड़ पर सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और बबुनिया मोड़ तक मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने सरकार से पांच सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की। प्रदेश महासचिव संजय रानीपुरी ने कहा कि छात्र हित में उनकी मांग पूरी करने की आवाज बुलंद की जा रही है।

जन अधिकार पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव उर्फ ध्रुव यादव ने कहा कि अगर सरकार छात्रों की मांगें पूरी नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर अमर कुमार, मनीष कुमार, फिरोज मुखिया, विनोद सम्राट, पूनम सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुंदन यादव, अभिमन्यु यादव, संतोष यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर