Explore

Search

July 3, 2026 10:57 pm

सिवान : युवक को मारपीट कर किया घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में घर बनवा रहे एक व्यक्ति को कुछ युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल की पहचान खुर्शीद आलम के रूप में हुई है। खुर्शीद आलम ने बताया कि करीब आठ-दस की संख्या में युवक निर्माण स्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रोक दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वे लोग आपे से बाहर हो गए और मारपीट करने लगे।

हमलावरों ने डंडा और हाकी स्टिक से उन पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर