✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
जीबी नगर थाना क्षेत्र के सिवान-तरवारा मुख्य मार्ग पर एक मेडिकल दुकान के पास चोरों ने थैले में रखे 3.40 लाख रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में फखरुद्दीनपुर निवासी मेराज अली ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मेराज अली ने बताया कि छह जनवरी को उन्होंने तरवारा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 3.40 लाख रुपये निकाले थे। घर लौटते समय वे सिवान-तरवारा मुख्य मार्ग पर स्थित अपने संबंधी के मेडिकल दुकान के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने रुपये से भरे थैले को बगल में रखा था। इसी दौरान चोर मौका पाकर थैला लेकर फरार हो गए।
जब उन्हें थैला गायब मिला, तो उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन थैले का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद मेराज अली ने जीबी नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

