Explore

Search

March 10, 2026 10:17 pm

सिवान में श्रीराम कथा का शुभारंभ, प्रथम दिन मातृशक्ति का हुआ वंदन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

• वीएमएचई इंटर कॉलेज परिसर में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
• अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन महाराज कर रहे हैं कथा वाचन
• प्रथम दिन मातृशक्ति के समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान का वंदन
• अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को पंच पल्लव पौधा देकर सम्मानित
सिवान: शहर के वीएमएचई इंटर कॉलेज के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन महाराज के श्रीमुख से संगीतमय, लालित्यपूर्ण और रसमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ रविवार को हुआ। कथा के प्रथम दिन मातृशक्ति के समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन करते हुए उनका वंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य राजन महाराज, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरिनारायणाचारी मिश्रा, स्वामी रामनारायण दास, डॉ. आशुतोष सिन्हा तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजन कल्याण सिंह, स्वागताध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी, संयोजक डॉ. रूपेश कुमार, संरक्षक डॉ. रामेश्वर कुमार और डॉ. राम इकबाल गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने पूज्य राजन महाराज का स्वागत किया।
कथा के प्रथम दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान महिला शिक्षिका अंजनी पांडेय ने मंच संचालन किया। नारी शक्ति को सम्मान स्वरूप पंच पल्लव का पौधा भेंट कर उसकी सेवा और संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल शांति सिंह, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. भारती त्रिपाठी, अमृता सिंह और डॉ. ममता सिंह को पंच पल्लव के पौधे देकर सम्मानित किया गया।
कथा स्थल के निकट श्रीराम कथा के यज्ञाध्यक्ष स्वामी रामनारायण दास तथा वेद विद्यालय के बटुक भी उपस्थित रहे। वहीं श्रीराम कथा के श्रवण के लिए रविवार को दोन स्थित जेआर कॉन्वेंट के विद्यार्थी भी पहुंचे और कथा का लाभ लिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर