Explore

Search

March 3, 2026 3:52 am

सिवान में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ होलिका दहन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

प्रशासन की सतर्क निगरानी में सभी थाना क्षेत्रों में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सिवान: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होलिका दहन का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन की सतर्क निगरानी, सक्रिय पुलिस व्यवस्था तथा आमजन के सहयोग से सभी स्थानों पर विधि-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं नियंत्रण में रही।
पर्व के अवसर पर सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस पदाधिकारी एवं जवान लगातार गश्त करते रहे, वहीं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे।
जिला पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान समन्वित रणनीति के तहत पेट्रोलिंग, वाहन जांच एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित की। अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
सिवान पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द की भावना के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर