Explore

Search

May 31, 2026 2:05 pm

सिवान सोनार टोली के चर्चित कारोबारी बृजेश सोनी की मां से टहलने के दौरान सोने के चेन की छिनतई

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रामराज्य मोड़ पर वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

  • सुबह टहलने निकली महिला से चेन छीनकर फरार हुए बदमाश
  • पीछा करने पर हवाई फायरिंग कर फैलाया दहशत
  • करीब 1.5 लाख रुपये की बताई जा रही चेन
  • सीसीटीवी के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के रामराज्य मोड़ के समीप शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज छिनतई की घटना सामने आई है। टहलने निकली एक महिला के गले से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।

घटना स्थल

पीड़िता की पहचान सोनार टोली निवासी सावित्री देवी के रूप में हुई है, जो चर्चित कारोबारी बृजेश सोनी की मां बताई जा रही हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जाता है कि सावित्री देवी रोज की तरह शनिवार की सुबह करीब 6:10 बजे घर से टहलने निकली थीं। करीब 6:20 बजे जब वह रामराज्य मोड़ पहुंचीं, तभी एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और उनके गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगे।
महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने खुद को घिरता देख हवाई फायरिंग कर दी, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई और बदमाश मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। चोरी गई चेन की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
नगर थाना इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर