Explore

Search

May 6, 2026 12:45 am

सिवान में भू-माफियाओं की अब खैर नहीं, एसपी ने बनाई 38 नामों की लिस्ट

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • जिले में 38 भू-माफियाओं की पहचान कर सूची तैयार
  • 7 आरोपियों की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया लगभग पूरी
  • अवैध कब्जे के मामलों में दर्ज हो रही प्राथमिकी
  • जरूरत पड़ने पर आरोपियों को भेजा जाएगा जेल

सिवान: जिले में कमजोर और अप्रभावशाली लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला पुलिस ने ऐसे 38 भू-माफियाओं की पहचान कर उनकी सूची तैयार की है और उनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि भू-माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक चिन्हित 38 आरोपियों में से सात के खिलाफ न्यायालय द्वारा संपत्ति जब्ती का आदेश लगभग प्राप्त हो चुका है, जिस पर आगे की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे से जुड़े मामलों में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर ऐसे तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जाएगा।
एसपी ने स्पष्ट किया कि दबंग और प्रभावशाली लोग अक्सर कमजोर वर्ग के लोगों की जमीन और संपत्ति पर बलपूर्वक कब्जा कर लेते हैं, जिससे पीड़ितों को न्याय के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से भी पत्र जारी किया गया है, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
जिला प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि भूमि कब्जा करने वालों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर