Explore

Search

March 17, 2026 1:47 am

सिवान में पुलिस का विशेष अभियान, 24 घंटे में 837 कुर्की-इश्तेहार, वारंट व सम्मन का निष्पादन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला समकालीन अभियान, 54 अभियुक्त गिरफ्तार

  • सिवान जिले में पुलिस का विशेष समकालीन अभियान चलाया गया
  • 24 घंटे में 837 कुर्की, इश्तेहार, वारंट व सम्मन का निष्पादन
  • अभियान के दौरान 54 अभियुक्त गिरफ्तार
  • पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानों में कार्रवाई

सिवान : जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिवान पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विगत 24 घंटे में जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 837 कुर्की, इश्तेहार, वारंट और सम्मन का निष्पादन किया।
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि उनके निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी करते हुए कुर्की, इश्तेहार, वारंट और सम्मन की कार्रवाई को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुल 54 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर