Explore

Search

August 5, 2026 4:19 pm

सिवान में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, चार युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नथु मोड़ के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया निवासी मनोज महतो के पुत्र रोहित कुमार और सत्येंद्र शर्मा के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई, जबकि बसंतपुर थाना क्षेत्र के राजापुर मलाही टोला निवासी प्रिंस कुमार और राकेश कुमार भी इस हादसे में घायल हो गए। बताया जाता है कि रोहित कुमार और आदित्य कुमार एक बाइक पर सवार होकर बसंतपुर की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार प्रिंस कुमार और राकेश कुमार मशरख की ओर जा रहे थे। तभी नथु मोड़ के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई, जिससे सभी चारों युवक घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सभी घायलों को आनन-फानन में बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


RoadAccident, SiwanNews, BhagwanpurHat, BasantpurHospital, BiharNew

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर