Explore

Search

April 17, 2026 2:04 am

सिवान में जिया डायमंड ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ 18 अप्रैल को, भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह रहेंगी मुख्य आकर्षण

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जिले का पहला डायमंड ज्वेलरी शोरूम, आधुनिक डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध

  • 18 अप्रैल को डीसीएस मॉल, तरवारा मोड़ पर होगा भव्य उद्घाटन
  • जिले का पहला डायमंड ज्वेलरी शोरूम, ग्राहकों को मिलेगा नया विकल्प
  • भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह कार्यक्रम में होंगी मुख्य आकर्षण
  • स्थानीय ग्राहकों को अब बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा

सिवान। शहर के तरवारा मोड़ स्थित डीसीएस मॉल में जिया डायमंड ज्वेलरी शोरूम का भव्य शुभारंभ 18 अप्रैल (शनिवार) को किया जाएगा। यह जिले का पहला डायमंड ज्वेलरी शोरूम होगा, जो शहरवासियों को हीरे और सोने के आभूषणों की आधुनिक एवं आकर्षक डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगा।
शोरूम के प्रोपराइटर अश्वनी राज ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस नए शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की ब्रांडेड डायमंड ज्वेलरी स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह को खास बनाने के लिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री डिंपल सिंह भी उपस्थित रहेंगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी।
इस अवसर पर रवि कुमार ने कहा कि पायल ज्वेलर्स का यह दूसरा ब्रांच ‘जिया डायमंड ज्वेलरी’ विश्वास, शिष्टता और सदाबहार सुंदरता का प्रतीक है। इसके खुलने से अब सिवान के ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलेगा और उन्हें ब्रांडेड डायमंड ज्वेलरी खरीदने के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
प्रेसवार्ता में डीसीएस मॉल के एमडी शुभांग सिंह और शिवांग सिंह सहित जिया डायमंड शोरूम की माही कुमारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर