✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव कुमार पांडेय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनिल कुमार सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से सिवान मंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पुरुष और महिला वार्ड, रसोईघर, सेल, कारा अस्पताल सहित विभिन्न विभागों का गहनतापूर्वक जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना, साथ ही उन्हें पूर्ण न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने बंदियों से उनके खानपान और आहार के बारे में व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की और खाने के मीनू के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए शैक्षिक और योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।
सचिव सुनिल कुमार सिंह ने यह भी कहा कि जेल में नए बंदियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया जाए। निरीक्षण के दौरान मंडल कारा प्रशासन और कल्याण कार्यों की समीक्षा की गई, और पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के समय काराधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा, उपाधीक्षक दिनेश कुमार ठाकुर, कारा चिकित्सक डॉ. राजकुमार राम, सहायक अधीक्षक तथा अन्य कारा कर्मचारी उपस्थित थे।

