✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में सिवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड के करहनु और जीरादेई प्रखंड के भैंसाखाल गांव पहुंचे। कोहरे और ठंड के बावजूद इन गांवों में उत्सव जैसा माहौल था। ग्रामीण मुख्यमंत्री के आगमन की प्रतीक्षा में सड़क से लेकर गांव तक चहल-पहल में डूबे नजर आए।मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए करहनु, भैंसाखाल, लक्ष्मीपुर आंदर ढाला, समाहरणालय समीप, जेपी चौक, गोपालगंज मोड़ और बबुनिया मोड़ सहित कई स्थानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी सड़क के किनारे खड़े होकर मुख्यमंत्री के काफिले का इंतजार करते दिखे। हर जगह लोगों में उत्साह और गर्मजोशी का माहौल बना रहा।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

