Explore

Search

July 3, 2026 12:04 pm

सिवान: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे माले नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान सिवान शहर के गोपालगंज मोड़ पर माले नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये नेता आशा और रसोइयों के मानदेय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे।

बताया गया कि करीब 50-60 लोग गोपालगंज मोड़ पर ज्ञापन देने के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने माले नेता विकास यादव, सोहिल गुप्ता, मालती राम और चंद्रावती देवी को हिरासत में लिया और उन्हें मुफस्सिल थाना ले जाया गया। बाद में उन्हें नगर थाना स्थानांतरित किया गया।

पुलिस ने इन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने और उशवनके पटना रवाना होने के बाद रिहा कर दिया। इस दौरान नेताओं को नगर थाना में रखा गया था।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर