Explore

Search

April 4, 2026 1:56 am

सिवान : मारपीट व फायरिंग मामले में पुलिस ने की छापेमारी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: महदेवा थाना क्षेत्र के चकिया मोड़ पर 29 दिसंबर की दोपहर ठेला लगाने को लेकर दो मोहल्लों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि शरारती तत्वों ने नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार पोखरा मोहल्ले में जाकर सात से आठ राउंड फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, जबकि मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अन्य नामजद व अज्ञात आरोपी अभी भी फरार हैं। फरार आरोपियों में एक वार्ड पार्षद भी शामिल है।

पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सोमवार देर रात छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों की तलाशी ली, लेकिन सभी फरार मिले। इस घटना से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण पीड़ित परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर