Explore

Search

July 3, 2026 3:53 pm

सिवान : मारपीट मामले में एक नामजद सहित अज्ञात पर प्राथमिकी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पोस्टर हटाने के दौरान हुए मारपीट मामले में फतेहपुर निवासी राज कुमार ने एक नामजद सहित अज्ञात पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

पीड़ित राज कुमार ने प्राथमिकी में बताया कि तीन जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा कार्यक्रम के तहत वह लोक स्वच्छता पदाधिकारी अक्षत रौशन और अन्य कर्मियों की देखरेख में श्रीनगर मोड़ के समीप अवैध रूप से लगे पोस्टर-बैनर हटा रहे थे। इसी दौरान कंधवारा निवासी एक नामजद व्यक्ति और अन्य पांच लोग काले रंग की स्कॉर्पियो से वहां पहुंचे।

आरोप है कि इन लोगों ने हथियार के बल पर लाठी-डंडे से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नगर परिषद के सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों पर भी हमला किया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर