Explore

Search

March 8, 2026 3:57 am

सिवान : मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, युवक फरार

• मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना
• शौच के लिए खेत गई 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप
• परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
• पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
रेलवे ट्रैक के पास अर्द्धनग्न अवस्था में मिली किशोरी
सिवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद आरोपित युवक फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
प्राथमिकी के अनुसार चार मार्च की दोपहर करीब दो बजे किशोरी शौच के लिए खेत की ओर गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी चाची उसे खोजने के लिए बाहर निकलीं।
इसी दौरान उन्हें शोर सुनाई दिया। आवाज की दिशा में रेलवे ट्रैक के पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि किशोरी अर्द्धनग्न अवस्था में जमीन पर गिरी हुई थी। आरोप है कि पड़ोस का युवक मुकेश यादव उर्फ डान उसके साथ गलत कार्य कर रहा था।
परिजनों के पहुंचने पर आरोपित युवक हाथ छुड़ाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर