Explore

Search

March 11, 2026 10:27 pm

सिवान : महिला संवाद में महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

महिला संवाद में महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भवराजपुर, तेलकथू, सिरसांव और कौथुआ में हुआ आयोजन, दीदियों को किया गया जागरूक

सिवान। जिले के विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तीकरण योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें इसका लाभ उठाने हेतु प्रेरित करना रहा।

आंदर प्रखंड के भवराजपुर पंचायत भवन में आयोजित महिला संवाद में सरकारी नौकरी और पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण, कन्या उत्थान योजना, पोशाक एवं साइकिल योजना, वृद्ध एवं विधवा पेंशन योजना, जीविका समूह गठन, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यम योजना आदि पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर दिलीप कुमार, आलोक श्रीवास्तव, अमित कुमार, चंद्रावती देवी, मधु देवी, सलोनी, रामलोचन राम, मनीष बारी, पंकज कुमार, सीता देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

हसनपुरा प्रखंड के तेलकथू पंचायत में प्रेम जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में महिला संवाद का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय समन्वयक सुमन कुमार ने की। कार्यक्रम में दो सौ से अधिक महिलाएं शामिल हुईं, जिन्हें वीडियो एलसीडी के माध्यम से महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

वहीं, दारौंदा प्रखंड के सिरसांव पंचायत के सिरसांव गांव तथा कौथुआ सारंगपुर पंचायत के कौथुआ गांव में भी क्रमशः कमल जीविका महिला ग्राम संगठन एवं गायत्री ग्राम संगठन के द्वारा महिला संवाद का आयोजन हुआ। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित प्रीतम ने कहा कि इस संवाद का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रही सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में 10 महिला लाभुकों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य महिलाएं भी प्रेरित हुईं।

इस अवसर पर अजीत कुमार, विकास कुमार गुप्ता, किशोर कुमार, गोल्डी कुमारी, पवन कुमार, अमरजीत कुमार, रिंकू कुमारी, रीता कुमारी आदि मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर