Explore

Search

March 3, 2026 10:09 am

सिवान :महिला संवाद कार्यक्रम में दी गई सशक्तीकरण योजनाओं की जानकारी, सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा

महिला संवाद कार्यक्रम में दी गई सशक्तीकरण योजनाओं की जानकारी, सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
सिवान के विभिन्न प्रखंडों में जीविका द्वारा महिला संवाद का आयोजन, योजनाओं को बताया आंदोलन का रूप

सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को जीविका द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्हें महिला सशक्तीकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

भगवानपुर हाट प्रखंड के ब्रह्मस्थान पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ कुमार विशाल ने जीविका दीदियों और ग्रामीण महिलाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

वहीं हुसैनगंज प्रखंड के खरसंडा पंचायत के राजरानी एवं पश्चिमी हरिहांस पंचायत के शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन में बीपीएम अमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने इसे सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक “आंदोलन” बताया, जो भविष्य में गांव के नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर मिथिलेश प्रसाद, नीतू कुमारी, प्रिया कुमारी, पूनम कुमारी, सीमा देवी, रोशनी कुमारी समेत कई पदाधिकारी और जीविका दीदियां मौजूद थीं।

दारौंदा प्रखंड के पांडेयपुर पंचायत के मठिया गांव में धरती मैया ग्राम संगठन और रसूलपुर पंचायत के सतजोड़ा गांव में बुलबुल जीविका ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद का आयोजन हुआ।

यहां वीडियो फिल्मों के माध्यम से महिला कल्याण योजनाओं व परियोजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राकेश कुमार, इरशाद, रिंकू कुमारी, सुनीता देवी, रीना देवी, पिंकी देवी, सफीना खातून, अजमेरी खातून, अनीता देवी, अमर कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सामुदायिक विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।


#

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर