Explore

Search

April 17, 2026 2:03 am

सिवान : महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं से अवगत हुईं महिलाएं, जीविका दीदियों ने साझा की अपनी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान के विभिन्न प्रखंडों में हुआ आयोजन, महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में शनिवार को जीविका के सौजन्य से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तीकरण योजनाओं से अवगत कराना और उन्हें इन योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित करना था।

रघुनाथपुर प्रखंड के गोपी पतियांव पंचायत के सैदपुरा गांव में गांधी जीविका महिला ग्राम संगठन और कुशहरा के अभिमनवा गांव में साहस जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व बीपीएम अशोक कुमार, छाया जीविका संकुल स्तरीय संघ चकरी की अध्यक्ष नीतू देवी, सचिव किरण देवी और कोषाध्यक्ष सुनीता देवी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी चलचित्र के माध्यम से दी गई। एफएनएचडब्लू एमआरपी अमरेश कुमार ने महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, वित्तीय साक्षरता एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।

इस मौके पर नीपू देवी, सरिता देवी, चिरंजीवी सिंह, वरुण कुमार, पंकज कुमार, रिंकू देवी, सुंदरलाल पासवान सहित कई जीविका दीदियों की उपस्थिति रही।

इसी तरह दारौंदा प्रखंड के शेरही और हड़सर पंचायतों में भी महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित प्रीतम ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

कार्यक्रम में जीविका से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिलाओं ने ‘अपनी कहानी, अपनी जुबानी’ सत्र के तहत अपनी सफलता की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं और कुछ समस्याओं से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर विवेक कुमार, किशोर कुमार, विकास कुमार, राकेश कुमार, इरशाद, अमरजीत कुमार, संजय यादव, मंजू देवी, संचालक अमर कुमार व दिनेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर