Explore

Search

April 10, 2026 10:05 pm

सिवान : महिला की गला दबाकर हत्या, दहेज के लिए हत्या का आरोप

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के हनुमंत नगर लक्ष्मीपुर में सोमवार की देर रात एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार की दोपहर मृतका के स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका की पहचान हनुमंत नगर लक्ष्मीपुर निवासी अमित कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में नेहा के पति अमित कुमार, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में मृतका के गले पर काले दाग का निशान पाया गया।

मृतका के पिता बुनिलाल साह, जो पूर्वी चंपारण के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सात दिसंबर 2023 को अमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और अक्सर मारपीट की जाती थी।

सोमवार की शाम नेहा के ससुर ने बुनिलाल साह को फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने ठंडे पानी से स्नान कर लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब सिवान में रहने वाले रिश्तेदार नेहा के ससुराल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि नेहा की मौत हो चुकी है। इस सूचना पर बुनिलाल साह मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

बुनिलाल साह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है और गले पर काले निशान भी इसकी पुष्टि करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर