Explore

Search

July 4, 2026 11:31 am

सिवान : महानिदेशक के आदेश पर एसपी ने की बैठक

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में सोमवार की देर शाम एसपी अमितेश कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस महानिदेशक के आदेशों के पालन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस महानिदेशक, पटना द्वारा दिए गए निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे आदेशों का पालन पूरी तत्परता और अनुशासन के साथ करें।

बैठक में सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, महाराजगंज एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, मैरवा एसडीपीओ अजीत कुमार सिंह चौहान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर