Explore

Search

April 3, 2026 2:01 am

सिवान : महंगाई और गैस किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

ऊर्जा संकट को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

  • बबुनिया मोड़ पर कांग्रेसजनों का विरोध प्रदर्शन
  • प्रधानमंत्री व पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
  • गैस, पेट्रोल-डीजल व बिजली दरों में वृद्धि पर नाराजगी
  • आम जनता को राहत नहीं मिलने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

सिवान: घरेलू गैस की बढ़ती किल्लत और पेट्रोल, डीजल व बिजली की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के बबुनिया मोड़ पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने महंगाई और ऊर्जा संकट को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि वर्तमान वैश्विक हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों में सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में ऊर्जा संकट उत्पन्न हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता आज महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की किल्लत से जूझ रही है। रसोई गैस की उपलब्धता में भारी कमी आ गई है, वहीं पेट्रोल-डीजल और बिजली की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से लोगों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार इस गंभीर समस्या पर ठोस कदम उठाने में विफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आम लोगों को एलपीजी, महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की किल्लत से राहत नहीं मिलती, तब तक पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर