Explore

Search

April 12, 2026 12:54 am

सिवान: मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत आशा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए प्रत्येक वर्ष आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है। बुधवार को मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के गुणवत्तापूर्ण संचालन को सुनिश्चित करना था।

प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश लाल ने संबोधित करते हुए बताया कि 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया, जिसका उद्देश्य मलेरिया से बचाव और जिलेवासियों को जागरूक करना है। सदर अस्पताल परिसर स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों से सौ आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

कार्यशाला में डीवीबीडीसी नीरज कुमार सिंह, भीडीसीओ विकास कुमार, लैब टेक्नीशियन धर्मेंद्र कुमार, वीडीसीओ कुंदन कुमार, प्रीति आनंद, डीपीसी धर्मेंद्र रस्तोगी समेत कई अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर