Explore

Search

March 12, 2026 8:07 am

सिवान : मध निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: दो कार और एक ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद

सिवान : मध निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: दो कार और एक ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

228 बोतल व 83 कार्टन विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

सिवान: जिले में शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मध निषेध विभाग की सदर टीम ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर टीम ने दो कार व एक ऑटो से भारी मात्रा में शराब जब्त की है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक फरार हो गया है।

मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी उत्पाद अधीक्षक सह इंस्पेक्टर गणेश चंद्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पहली छापेमारी में एक ऑटो से 228 बोतल देसी शराब बरामद की गई।

दूसरी छापेमारी में एक कार से 33 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें एक शराब तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया।

तीसरी कार्रवाई में मध निषेध टीम ने एक अन्य कार से 50 कार्टन विदेशी शराब बरामद की, हालांकि इस बार तस्कर फरार होने में सफल रहा। उसकी पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से शराब माफिया नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर