Explore

Search

March 31, 2026 4:53 pm

सिवान: भूमि विवाद में मारपीट, वृद्ध गंभीर रूप से घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

लंबे समय से चल रहा था विवाद, मामला कोर्ट में विचाराधीन

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताहिर गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल की पहचान ताहिर गांव निवासी धनेश्वर यादव के पुत्र रामनाथ यादव के रूप में हुई है। घायल रामनाथ यादव ने बताया कि उनके परिवार का पट्टीदारों के साथ भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो अदालत में विचाराधीन भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह पट्टीदारों ने सुनियोजित साजिश के तहत उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर