Explore

Search

April 6, 2026 2:57 pm

सिवान: भूमि विवाद निपटारा शिविर में कई मामलों का हुआ निष्पादन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान जिले के आंदर, असांव, बड़हरिया समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार को भूमि विवाद निपटारा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने भूमि विवाद से संबंधित कई मामलों की सुनवाई की और उनका निष्पादन किया।

जानकारी के अनुसार, आंदर और असांव थाना परिसर में सीओ नीलम कुमारी की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। सीओ ने बताया कि शिविर के दौरान चार पुराने मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि चार नए मामले दर्ज किए गए।

आंदर थाना परिसर में शिविर के दौरान एसआई सूरज कुमार, अंचल कर्मी समरेंद्र कुमार शर्मा, नागेंद्र कुमार, और जान मोहम्मद अंसारी समेत अन्य अधिकारी और फरियादी उपस्थित रहे। वहीं, असांव थाना परिसर में भी भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित थे।

 

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर