Explore

Search

March 18, 2026 3:58 pm

सिवान : भीषण गर्मी से बढ़ी बीमारियों की मार, सिवान अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़

भीषण गर्मी से बढ़ी बीमारियों की मार, सिवान अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

डायरिया, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़े, ओपीडी में रोजाना 800 तक की पहुंची संख्या

सिवान: जिले में पिछले एक महीने से जारी भीषण गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। दिन हो या रात, गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को चैन से सोना भी मुश्किल कर दिया है। इसी के साथ बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ा है।

गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों में डायरिया और वयस्कों में उल्टी, पेट दर्द व तेज बुखार की शिकायतें आम हो गई हैं। सदर अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 70 से 75 मरीज केवल डायरिया, उल्टी-दस्त और बुखार के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी अस्पताल में ऐसे मरीजों की लंबी कतार देखी गई।

सामान्य दिनों में जहां सदर अस्पताल में साढ़े चार से पांच सौ मरीज इलाज के लिए आते थे, वहीं इन दिनों यह संख्या बढ़कर सात से आठ सौ के बीच पहुंच गई है। प्रखंड स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में भी यही हालात हैं, जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है।

चिकित्सकों ने आम लोगों से अपील की है कि इस मौसम में स्वच्छ पानी पिएं, खुले में रखे भोजन से परहेज करें और धूप में निकलने से बचें, ताकि लू और संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखा जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर