Explore

Search

June 20, 2026 9:18 am

सिवान : भाषण प्रतियोगिता में 49 में से छह प्रतिभागियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

तीन स्तरों पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा


  • आंबेडकर भवन में उर्दू भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
  • कुल 49 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
  • तीन श्रेणियों में हुई प्रतियोगिता
  • छह प्रतिभागियों का बेहतर प्रदर्शन पर चयन

सिवान: उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार पटना के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से जिला उर्दू भाषा कोषांग द्वारा उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के तहत गुरुवार को शहर के आंबेडकर भवन स्थित संवाद कक्ष में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार, एडीएम प्रमोद कुमार, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी इश्तेयाक अहमद, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजकुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला उर्दू कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव तथा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुभाष राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
भाषण प्रतियोगिता को तीन स्तरों—मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक—में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 49 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें मैट्रिक स्तर पर 22, इंटरमीडिएट स्तर पर 16 और स्नातक स्तर पर 11 प्रतिभागी शामिल रहे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह प्रतिभागियों का चयन किया गया। मैट्रिक स्तर पर दाऊद मेमोरियल उर्दू गर्ल्स हाईस्कूल की नाजिया परवीन और मकसूद आलम, इंटर स्तर पर इस्लामिया हाईस्कूल की उजमा एजाज सईद एवं एजाज अहमद, जबकि स्नातक स्तर पर मदरसा मोहियुल उलूम, शुक्ला टोली के अरशद महमूद और मेराज अंसारी ने सफलता हासिल की।
प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार उर्दू भाषा के विकास और छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए पूरे बिहार में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है, जिससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़े और भाषा के प्रति रुचि विकसित हो।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर