Explore

Search

June 20, 2026 3:27 am

सिवान : भाजपा संगठन सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान पर हुआ मंथन


  • जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा के मार्गदर्शन में हुई बैठक
  • आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और रणनीति पर विशेष चर्चा
  • कार्यकर्ताओं से अनुशासन और सक्रिय भागीदारी का आह्वान
  • जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

सीवान,भाजपा के संगठन सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक में पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी एवं विस्तृत रूपरेखा पर विशेष चर्चा की गई। बैठक जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनसंपर्क अभियान की रणनीति तथा आगामी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से समर्पण, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में संतोष रावत, सत्यम सिंह सोनू, देवेंद्र गुप्ता, चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव, राजेश श्रीवास्तव, पंकज किशोर सिंह, विजय चौधरी, उमाशंकर सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, अजीत चौरसिया, उमाशंकर शाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर