✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव ने आज चाँप स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी को अंगवस्त्र और माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर हैप्पी यादव ने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि राहुल तिवारी ने पार्टी के बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन किया है और यही वजह है कि उन्हें भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, पश्चिमी जिले के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद गुप्ता को भी बधाई दी गई और उन्हें अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने भी राहुल तिवारी और रंजीत प्रसाद गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी और प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया।

