Explore

Search

May 6, 2026 5:07 pm

सिवान : भाजपा की जीत पर संजय कुमार पांडेय के आवास पर मना विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मिठाई व गुलाल से जताई खुशी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

शिवाजी नगर में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे, पटाखों और नारों से गूंजा माहौल


  • संजय कुमार पांडेय के आवास पर भव्य विजय उत्सव आयोजित
  • कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर व गुलाल लगाकर जताई खुशी
  • नेताओं ने इसे जनता के विश्वास और नेतृत्व की जीत बताया
  • देशभक्ति नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

सिवान : भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में शहर के शिवाजी नगर स्थित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय के आवास पर विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर तथा अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह, उमंग और राष्ट्रवादी जोश का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य सह विधि मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय के कुशल नेतृत्व के चलते पार्टी को वहां ऐतिहासिक सफलता मिली है। सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि इन महान विभूतियों की राष्ट्रसेवा, एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा ही आज भाजपा की सफलता की मजबूत नींव है।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिससे जनता का विश्वास लगातार सशक्त हो रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने कहा कि यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। पश्चिम बंगाल में मिली सफलता यह दर्शाती है कि भाजपा की नीतियां और विकास का संकल्प हर क्षेत्र में स्वीकार किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जय भाजपा, विजय भारत’ के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इस मौके पर मुकेश कसेरा, गणेश कसेरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार, शंभूशरण सिंह, रवि पटेल, उत्तम कुमार सिंह, दीपक चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर