Explore

Search

April 10, 2026 8:28 pm

सिवान : बैद्यनाथ प्रसाद उर्फ दाढ़ी बाबा का जन्मदिवस शुक्रवार को, तैयारी पूरी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शहर के स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में शुक्रवार को शिक्षा के पितामह कहे जाने वाले बैद्यनाथ प्रसाद उर्फ दाढ़ी बाबा का जन्मदिवस मनाया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आर्य समाज के मंत्री संजीव कुमार आर्य ने जानकारी दी कि इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शुक्रवार सुबह 9 बजे हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 10 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 11:15 बजे माल्यार्पण और 11:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान प्रोफेसर व्यास नंदन शास्त्री होंगे।

संजीव कुमार आर्य ने बताया कि बैद्यनाथ प्रसाद उर्फ दाढ़ी बाबा का शिक्षा जगत में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने जिले में कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना की, जिससे सिवान के शिक्षा स्तर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। दाढ़ी बाबा के इस योगदान के लिए सिवान की जनता सदा उनकी ऋणि रहेगी।

आर्य समाज ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर