Explore

Search

April 29, 2026 11:40 am

सिवान : बीस फरियादियों ने सुनाई पीड़ा, एसपी ने दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जनता दरबार में मारपीट, भूमि विवाद और धोखाधड़ी के मामलों की भरमार


  • एसपी ने जनता दरबार में 20 लोगों की सुनी फरियाद
  • मारपीट, धोखाधड़ी और भूमि विवाद के मामले प्रमुख
  • कई मामलों का मौके पर ही निपटारा
  • लापरवाही पर थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश

सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल बीस फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें मारपीट, धोखाधड़ी, फर्जी मुकदमे में फंसाने और भूमि विवाद से जुड़े मामले प्रमुख रहे।
जनता दरबार के दौरान एसपी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। वहीं, कुछ मामलों में संबंधित थानाध्यक्षों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों की संख्या सबसे अधिक रही, जिस पर एसपी ने गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान एसपी ने कई थानेदारों को फोन कर मामलों में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने बताया कि नियमित रूप से आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाता है, ताकि लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर