Explore

Search

April 4, 2026 1:18 pm

सिवान: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की पूर्व निर्धारित बैठक आज दिनांक 5 जनवरी 2025 को निराला नगर स्थित स्व. महेंद्र प्रसाद शाही शिक्षक सेवा सदन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष फणींद्र मोहन सिन्हा ने की। उन्होंने नूतन वर्ष 2025 की प्रथम बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए संघीय अधिकारियों का स्वागत और शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का काउंसलर मनोनीत किए जाने पर कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह ने अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। वहीं, जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता और अनुशासन का परिचय आज की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों में झलकता है।

बैठक में शिक्षकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्यवाली के परिप्रेक्ष्य में आगे की कार्यवाही के लिए प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह और कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह को अधिकृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा जारी अवकाश तालिका का वितरण भी सभी संघीय अधिकारियों को किया गया।

बैठक में वरीय उप प्रधान सचिव शिव सागर सिंह, रंजन राय, अवधेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, सहमसद अली, नरेन्द्र शुक्ल, रामायण सिंह, संजीव कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार कुंवर, विक्रमा पण्डित, कामता प्रसाद सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर