Explore

Search

April 12, 2026 9:28 pm

सिवान : बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शहर के वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में मंगलवार को बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2024 के तहत जिला निर्देशन सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक पांडेय ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रखंड संसाधन समन्वयक आंदर सह विज्ञान शिक्षक उपेंद्र कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रभुनाथ पर्वत ने बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के उद्देश्य और प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बाल विज्ञान संबंधित पोस्टर और फोल्डर भी जिला समन्वयक द्वारा उपलब्ध कराए गए।

कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने मुख्य रूप से मानवीय गतिविधियों का पर्यावरण पर प्रभाव और चार उप विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षकों में उपेंद्र कुमार यादव, धनंजय कुमार सिंह, प्रिंस कुमार तिवारी, कृष्ण प्रसाद यादव, और रामनरेश सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर