✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: विसर्जन, दूसरे दिन, गुरुवार को भी किया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने दोपहर एक बजे से बिजली आपूर्ति बाधित कर दी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती के कारण, शहरवासी पानी की समस्या से जूझते रहे, वहीं, घरों में रोशनी के लिए मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ा। शाम होते ही, पूरे शहर की सड़कें अंधेरे में डूब गईं, जिससे राहगीरों को भी काफी दिक्कत हुई।
इस संबंध में, कार्यपालक अभियंता ने बताया कि, जिला प्रशासन के निर्देश पर, बिजली आपूर्ति रोकी गई है। उन्होंने कहा कि, मूर्ति विसर्जन के बाद ही बिजली बहाल की जाएगी। लेकिन, लगातार दो दिन से बिजली कटौती के कारण, लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। आमजन ने मांग की है कि, प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे सुरक्षा भी बनी रहे, और आम लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

