Explore

Search

February 23, 2026 4:14 am

सिवान : बिंदुसार हमीद में भव्य कलश यात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

बिंदुसार हमीद में भव्य कलश यात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

51 सौ कलशधारियों की शोभायात्रा, नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू
शहर के समीप बिंदुसार हमीद गांव में शनिवार को 51 सौ कलशधारियों की भव्य शोभायात्रा के साथ शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय प्रतिष्ठात्मक रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकली इस कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
महायज्ञ के मुख्य आचार्य दुर्गेश कुमार चौबे ‘राजा बाबू’ के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा शिव मंदिर बिंदुसार से निकलकर रसूलपुर, आकोपुर पूरब टोला, पश्चिम टोला, हाकाम, ओरमा होते हुए बांसोपली स्थित दाहा नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने जल भरकर पुनः शिव मंदिर परिसर में पहुंचकर यात्रा का समापन किया।
इस दौरान मुख्य यजमान के रूप में शैलेंद्र पांडेय, रिधेश प्रसाद, राजीव पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, भोला पांडेय, प्रमोद, नरेश, रजनीश, गुड्डू एवं दुलु पांडेय सहित हजारों महिला श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भरे कलश के साथ शोभायात्रा में भाग लिया।
आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन कथा-पूजन, रामलीला मंचन एवं महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रहने की उम्मीद है। महायज्ञ की पूर्णाहुति एक मार्च, रविवार को निर्धारित है।
आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के मनोरंजन एवं सुविधा के लिए विशाल क्षेत्र में मेले का भी आयोजन किया गया है, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर