✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान : रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और परिचालनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के बालामऊ स्टेशन यार्ड के रिमॉडलिंग कार्य के अंतर्गत प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन-इंटरलॉक कार्य किए जाने के कारण गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में हावड़ा से 13 से 18 फरवरी तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा, यह गाड़ी 16 फरवरी को कोहरे के कारण पहले से ही निरस्त थी। वहीं, काठगोदाम से 15 से 20 फरवरी तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

