Explore

Search

April 4, 2026 11:43 am

सिवान : बाइक सवार बदमाशों ने छीने एक लाख रुपये, फरार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर में सोमवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाश एक व्यक्ति से बैग में रखे एक लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में महादेवा थाना क्षेत्र के बरौया टोला महादेवा रोड वार्ड नंबर सात निवासी राम बडाई प्रसाद ने थाना में आवेदन दिया है।

प्रसाद ने अपने आवेदन में बताया कि श्रीनगर निवासी अर्चना तिवारी द्वारा डाकघर में जमा किए गए 1.93 लाख रुपये में से एक लाख रुपये की निकासी कर उनके घर पहुंचाने गए थे। जब वे अर्चना तिवारी के घर के बाहर स्कूटी की डिक्की से बैग निकालकर मकान की ओर बढ़े, तभी अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया और सुदर्शन चौक की ओर फरार हो गए।घटना के बाद प्रसाद ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ से बाहर हो गए। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर