Explore

Search

June 20, 2026 4:56 pm

सिवान : बदमाशों ने युवक का अपहरण कर मांगी डेढ़ लाख की फिरौती, सकुशल घर लौटा पीड़ित

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • जियायं गांव से युवक का अपहरण कर मांगी गई फिरौती
  • बदमाश ने फोन कर पिता से मांगे डेढ़ लाख रुपये
  • प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुटी
  • अपहृत युवक सकुशल घर लौटा, पुलिस कर रही पूछताछ

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जियायं गांव से एक युवक के अपहरण और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को अगवा कर उसके परिजनों से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती की मांग की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
इस संबंध में पीड़ित पिता ने 11 अप्रैल की देर रात स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। अपहृत युवक की पहचान हरेराम यादव के पुत्र नीतीश कुमार यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, नीतीश 11 अप्रैल को किसी जरूरी काम से सामान लेने के लिए जिला मुख्यालय गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
इसी दौरान एक व्यक्ति ने नीतीश के पिता को फोन कर खुद को अंकित कुमार बताते हुए अपहरण की जानकारी दी। उसने दावा किया कि नीतीश उसके पास है और उसे छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की। साथ ही रुपये नहीं देने पर अनहोनी की धमकी भी दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि, इसी बीच नीतीश कुमार यादव सकुशल अपने घर वापस लौट आया।
फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की सच्चाई का पता लगाने के साथ-साथ आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर