Explore

Search

August 5, 2026 5:16 am

बड़हरिया : बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया थाना क्षेत्र के बदरजीमी में दाहा नदी पुल के समीप गुरुवार की शाम बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। घायल दुकानदार को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान नबीगंज निवासी मोतीलाल प्रसाद के पुत्र विनोद प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

विनोद प्रसाद दाहा नदी पुल के समीप डीजल, पेट्रोल और कोल्ड ड्रिंक की दुकान चलाते हैं। गुरुवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी दो बाइकों पर सवार चार-पांच बदमाश पहुंचे। उन्होंने विनोद के सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा और एसआई संजीव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर