Explore

Search

April 4, 2026 1:13 pm

सिवान : बढ़ती ठंड व घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें निरस्त

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते रेलवे ने परिचालनिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए कई गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि कुछ अनारक्षित विशेष गाड़ियां छह से 10 जनवरी तक के लिए रद्द रहेंगी।

निरस्त गाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

1. 55056 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी: 6 से 10 जनवरी तक निरस्त।

2. 55055 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी: 6 से 10 जनवरी तक निरस्त।

3. 55036 गोरखपुर कैंट-सिवान अनारक्षित विशेष गाड़ी: 6 से 10 जनवरी तक निरस्त।

4. 55035 सिवान-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष गाड़ी: 6 से 10 जनवरी तक निरस्त।

5. 55037 सिवान-थावे अनारक्षित विशेष गाड़ी: 6 से 10 जनवरी तक निरस्त।

6. 55038 थावे-सिवान अनारक्षित विशेष गाड़ी: 6 से 10 जनवरी तक निरस्त।

 

रेलवे द्वारा उठाए गए इस कदम से यात्रियों को असुविधा हो सकती है, लेकिन घने कोहरे के कारण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर