Explore

Search

April 4, 2026 3:36 am

सिवान : बच्चों में मानसिक व शारीरिक विकास के लिए स्वर्ण प्राशन जरूरी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शहर स्थित दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल परिसर में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डा. सुधांशु शेखर त्रिपाठी के निर्देशन में साल का पहला स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन कौमारभृत्य विभाग के विभागाध्यक्ष डा. कौशिक वैश्य और डा. ज्योति कौशिक की देखरेख में हुआ। मौसम सर्द होने के बावजूद करीब 107 बच्चों को स्वर्णप्राशन की खुराक दी गई।

प्राचार्य ने मकर संक्रांति की बधाई देते हुए बताया कि दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल सिवान में हर पुष्य नक्षत्र में स्वर्णप्राशन संस्कार शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले और शहर के लोग अपने बच्चों को लाकर स्वर्णप्राशन संस्कार का लाभ उठाते हैं। इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डा. विजय गणेश यादव, डा. सुबोध कुमार वर्मा, डा. शुभनारायण तिवारी, प्रकाश पांडेय, अरुण पांडेय, मनोज तिवारी सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर