✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: महदेवा थाना क्षेत्र के पकड़ी में मंगलवार की सुबह बच्चों के आपसी विवाद के चलते मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से एक बच्चा सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कराया गया।
घायलों की पहचान पकड़ी गांव निवासी ललन साह और उनके पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि विवेक सड़क पर खेल रहा था, इसी दौरान खेल-खेल में पड़ोस का एक बच्चा गिर गया। इसके बाद उस बच्चे के स्वजनों ने विवेक को मारना शुरू कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
जब ललन साह ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 3

